{"_id":"5a3bc2fc4f1c1b8d698c3004","slug":"141513865980-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी घरों के पास दहाड़ रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी घरों के पास दहाड़ रहा तेंदुआ
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)।
जोल पंचायत में पिछले एक महीने से तेंदुआ रिहायशी घरों के पास दहाड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते एक महीने में तेंदुए ने करीब एक दर्जन पालतू कुत्तों सहित मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है। ग्रामीणों का घर से निकलना भी मुश्किल है। ग्रामीण डर के कारण घर में ही दुबक कर बैठे हैं। पहाड़ी इलाका होने के चलते स्कूली छात्र भी स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। दिनदहाड़े तेंदुआ इस कदर दहाड़ता है कि हर कोई सहम जाता है।
आतंक इतना है कि पशुओं के लिए जंगल से घास लाना महिलाओं के लिए खतरे से खाली नहीं है। डर से महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रहीं। हालांकि ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के खतरे से कई बार अवगत करवाया है, इसके बावजूद विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया। तेंदुए के लिए पिंजरा भी नहीं लगाया गया है। अगर जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में अमृृत लाल, विजय कुमार, किशन चंद, प्रकाश चंद, आयुष, हैप्पी, शुभम, आत्माराम ने कहा कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ रिहायशी क्षेत्रों में घूम रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग को सूचित भी किया है लेकिन अभी कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने को पिंजरा लगाए।
विज्ञापन
डीएफओ यशुदीप सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। अधिकारियों को भेजकर वहां पिंजरा लगा दिया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजने की सलाह दी है।