{"_id":"5be5b92dbdec2269724a8251","slug":"131541781805-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरेवाल में हर दिन पढ़ाई के लिए आ रहे नए गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरेवाल में हर दिन पढ़ाई के लिए आ रहे नए गुरुजी
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ को लेकर सुर्खियों में रहे गगरेट ब्लॉक के नागरेवाल प्राथमिक स्कूल फिर सुर्खियों में आ गया है। अब स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए हर दिन नए गुरुजी आ रहे हैं। पहले भी एक सप्ताह तक बिना शिक्षक के स्कूल चलाने का मामला अमर उजाला ने 16 अक्तूबर 2018 को उठाया था।
विज्ञापन
इसके बाद शिक्षा विभाग ने हरकत में आते ही स्कूल में एक शिक्षिका की तैनाती की थी। उस शिक्षिका ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। इसके चलते शिक्षा विभाग अन्य स्कूलों से शिक्षकों को एक व दो दिनों के लिए पढ़ाने के लिए भेज रहा है। इससे न तो विद्यार्थियों को पढ़ाई अच्छे से हो रही है और न ही अध्यापक विद्यार्थियों की पढ़ाई का टाइम टेबल बना पा रहे हैं। इस समय स्कूल में 29 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विधायक, विभाग से शकायत : एसएमसी
स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरोज देवी ने बताया कि नागरेवाल स्कूल में नियमित शिक्षक न होने की शिकायत गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और शिक्षा विभाग से की थी। इसके बावजूद एक माह से अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है। गगरेट विधायक ने भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
रोजाना भेज रहे शिक्षक : शाला देवी
शिक्षा खंड गगरेट-1 की ब्लॉक अधिकारी शाला देवी ने बताया कि केंद्रीय मुख्य अध्यापक को निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालय में किसी न किसी शिक्षक की अवश्य भेजें। इससे विद्यार्थी स्कूल से बिना पढ़े घर न जाएं।
जल्द ही करेंगे शिक्षा विभाग से बात: विधायक
गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर जल्द ही वह शिक्षा विभाग से बात करेंगे और विद्यालय में नियमित शिक्षक की तैनाती करवाएंगे। ताकि विद्याथियों का भविष्य न खराब हो सके।