फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   समर्थक फील्ड में, नेता पहुंचे दिल्ली

समर्थक फील्ड में, नेता पहुंचे दिल्ली

Sat, 14 Oct 2017 07:53 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
समर्थक फील्ड में, नेता पहुंचे दिल्ली
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF

ऊना। टिकटों को लेकर चल रही टिक-टिक जल्द खत्म होने वाली है। चयन समितियों की दिल्ली में बैठक के चलते जिला से अधिकांश टिकट के तलबगार भी रातों-रात राजधानी पहुंच गए हैं। तो कइयों ने शिमला में डेरा जमा लिया है। दूसरी ओर नेताओं के समर्थक फील्ड में मतदाताओं की टोह ले रहे हैं। ऊना सदर से भाजपा विधायक एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती जहां पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं वहीं, कांग्रेस नेता भी रात को ही ऊना से गायब हो गए हैं।

विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों के अनुसार ऊना सदर से टिकट के दावेदार दीपक लठ और करुण शर्मा जहां दिल्ली रवाना हो गए हैं, वहीं पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा शिमला में डेरा जमाए हुए हैं। इसी तरह चिंतपूर्णी से भाजपा टिकट के दावेदार पूर्व विधायक बलवीर चौधरी व पूर्व विधायक नवीन धीमान भी अपने सियासी गुरुओं की शरण में हैं। टिकटों की सूची फाइनल होने से पहले भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों की धुकधुकी तेज हो गई है।
विज्ञापन


गौर हो कि सदर विस क्षेत्र से भाजपा के सतपाल सत्ती अकेले दावेदार हैं, जबकि कांग्रेस में चार दावेदार सामने आए हैं। जिनमें दो की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। इसके अलावा कुटलैहड़ में भाजपा की तस्वीर भी साफ नजर आ रही है। यहां से अभी तक भाजपा की टिकट पर तीन बार विधायक रहे वीरेंद्र गौतम ही अकेले दावेदार हैं। जबकि कांग्रेस में इस बार लगभग एक दर्जन से अधिक नेता टिकट के लिए जंग लड़ रहे हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र फौजी, देशराज गौतम, समाजसेवी रूमेल कुमार, देवेंद्र भुट्टो, विजय डोगरा, रणवीर राणा, प्रवीण शर्मा आदि नाम शामिल हैं। सभी नेता दिल्ली व शिमला से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। इसके अलावा हरोली से निवर्तमान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा के प्रो. राम कुमार में सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। भाजपा में अन्य दावेदारों ने यहां फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, गगरेट कांग्रेस में निवर्तमान विधायक राकेश कालिया एकमात्र दावेदार हैं, जबकि भाजपा में सुशील कालिया व पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा सहित राजेश ठाकुर आदि टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। शनिवार देर शाम तक सभी नेता अपने-अपने हलकों से टिकट को लेकर अपडेट लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed