फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्यमंत्री ने हरोली को दी 83 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने हरोली को दी 83 करोड़ की सौगात

Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हरोली को दी 83 करोड़ की सौगात
ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को ऊना दौरे के दौरान हरोली विस को करोड़ों रुपये की सौगात दी। हरोली विस क्षेत्र में 83 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं को समर्पित किया। उन्होंने प्रणव-बालिवाल-पूबोवाल सड़क के निर्माण के लिए 8.67 करोड़ रुपये, लालड़ी-कंगराथ सड़क के लिए 3.15 करोड़ रुपये, टाहलीवाल-बीटन-सिंगा सड़क के लिए 6.87 करोड़ रुपये, चंदपुर खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और पलकवाह सीसे स्कूल भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा की। उन्होंने सलोह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जल समस्या को हल करने के लिए एशियन विकास बैंक को वित्त पोषण के लिए 10 करोड़ रुपये की चार पेयजल योजनाएं तैयार की जाएंगी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 1.88 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने वाले फूड पार्क तक गुरप्लाह-गोंदपुर सड़क के स्तरोन्यन कार्य और टाहलीवाल-बाथडी सड़क में बाथड़ी खड्ड पर 1.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 41.50 मीटर लंबे बॉक्स सेल पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने पलकवाह में विभिन्न गांवों के लिए 2.08 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा पंजुआणा, धुग, नागनोली, पंडोगा, बदेहड़ा, पंजावर और बाथड़ी गांवों के लिए 6.87 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिचांई योजना की भी आधारशिलाएं रखीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रामपुर-हरोली सड़क पर स्वां नदी पर 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 773.30 मीटर उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने पंजावर-बाथड़ी सड़क पर खड्ड चैनल पर 1.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 62.3 मीटर कॉज वे पुल तथा नगनोली खड्ड पर नागनोली गांवों के लिए 2.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉज वे पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने जोल-कैंथ सड़क तथा अमरोह-धरून कुहरू सड़क की आधारशिलाएं रखीं, जिन पर 10.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने 24.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नंदपुर-मैड़ी सड़क के उन्नयन की भी आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए। इस मौके पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा विधायक राजेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, उपायुक्त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एएसपी विनोद धीमान सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्र ने 10 माह में दी 9000 करोड़ की परियोजनाएं: अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लगभग 10 महीने की अल्प अवधि के दौरान राज्य के लिए 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मंजूर की हैं। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए आवंटित धनराशि का उपयोग करने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य सरकार की नकारात्मक राजनीति के कारण आईआईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एम्स तथा राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी अनेक केंद्रीय परियोजनाएं सिरे नहीं चढ़ पाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान इन सभी परियोजनाओं को गति मिली है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 22000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी सलोह में कक्षाएं शीघ्र शुरू की जाएंगी क्योंकि संस्थान के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed