फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वार्षिक परीक्षाओं को दो माह बाकी, शिक्षकों के पद खाली

वार्षिक परीक्षाओं को दो माह बाकी, शिक्षकों के पद खाली

Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाओं को दो माह बाकी, शिक्षकों के पद खाली

अमन वर्मा

विज्ञापन

ऊना।
जब शिक्षक ही नहीं तो विद्या मंदिरों में विद्यार्थियों को ज्ञान कैसे मिलेगा। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 139 पद खाली चल रहे हैं। इनमें टीजीटी आर्ट्स के 125 और टीजीटी मेडिकल के 14 पद खाली हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वार्षिक परीक्षाओं को मात्र दो माह शेष रह गए हैं। शिक्षा विभाग अभी भी छात्रों की पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा। विभाग की लापरवाही से स्कूलों में पढ़ हजारों बच्चों का भविष्य को दांव पर लगा सकता है। जिला के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली होने से स्कूलों में जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। जिला के 80 प्रतिशत स्कूलों में लिपिकों के पद खाली होने से स्कूलों में शिक्षकों ही लिपिकों का काम करना पड़ रहा है। स्कूलों में स्टाफ की कमी के चलते मस्ती की पाठशाला का माहौल बना हुआ है। स्कूलों में शिक्षकों की कक्षाएं खाली होने के कारण बच्चे दिन भर खेलकूद कर घर वापस लौट रहे हैं।

जिला के उच्च विद्यालय बडूही, धर्मशाला महंता, घरवासड़ा, हरोट, जसाणा, पालकवाह, सूहीं और सीसे स्कूलों में बडेढ़ा राजपूतां, भंजाल, दियाड़ा, गगरेट, घंगरेट, गिंडपुर मलौण, गोंदपुर बुल्ला, खड्ड, कुनेरन, मंदली, नंगनोली, नंगल जरियाला, पालकवाह, पंजावर, रिपोह मिसरां, सनोली और टकोली स्कूल में दो-दो और सीसे स्कूल बसदेहड़ा में टीजीटी आर्ट्स के तीन पद खाली हैं।
विज्ञापन


भलौण, भटेड़, छतरपुर, गुरपलाह, जनकौर, लमलैहड़ी, नंदपुर, पजुंआणा, समनाल, ठाकरां, थपलां और माध्यमिक विद्यालय अमरोह, बधमाणा, बल्ह, बडोह, भरोभर, चंदपुर, छपरोह, दौलतपुर, दिलवां, लमलेहड़ा, नंगल जरियाला, पंजावर, पूबोवाल, थड़ा और सीसे स्कूल अंबेहड़ा, चिंतपूर्णी, कलोह, पनोह, पोलियां पुरोहितां, कुंगड़त, बुढ़वार, चलेट, छेत्रां, चड़गढ़, नंगल जरियाला, पंजावर, नेहरी, पूबोवाल, अंबोटा, अंदौरा, बढ़ेडा, बदोली, बंगाणा, बाथड़ी, बाथू, बेहड़ जसवां, भदसाली, भरवाईं, बट कलां, चलेट, चिंतपूर्णी, चुरडू़, धमांदरी, धर्मपुर, धर्मशाला महंता, गोंदपुर बनेहड़ा, गोंदपुर जयचंद, गुगलैहड़, हरोली, जटेरी, जोह, कड़, कलोह, कटोहड़ खुर्द, कुरियाला, कुंगरेट, कुठेड़ा जसवालां, ललड़ी, लोहारा, नंगल कलां, मरवाड़ी, नंगल खुर्द, ओयल, परोईयां, पोलियां बीत, पूबोवाल, रोड़ा, सलोई, संघनेई, सिंगा, सूरी, टक्का, तलाई, ठठल में टीजीटी आर्ट्स के शिक्षकों का एक-एक पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उच्च विद्यालय बसाल, धर्मशाला महंता, हरोट, सीसे स्कूल बाथड़ी, भरवाईं, चिंतपूर्णी, धर्मशाला महंता, दुलैहड़, ललड़ी, लोहारा, मरवाड़ी, ओयल, पोलियां बीत, सूरी स्कूल में टीजीटी मेडिकल के 14 पद खाली हैं। इस मामले की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया ने की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों खाली पड़े पदों को भरने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed