{"_id":"0875427edfe54a6dd2c2b88d14a6b3d7","slug":"superintendent-called-by-student-porn-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरिंटेंडेंट ने छात्रा को बुलाकर की अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरिंटेंडेंट ने छात्रा को बुलाकर की अश्लील हरकतें
चुवाड़ी (चंबा)/अमर उजाला
Updated Fri, 04 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ककीरा के अधीक्षक पर स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का केस दर्ज किया है। इस मामले को दबाने में आरोपी का साथ देने के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के अनुसार स्कूल अधीक्षक विजय कुमार ने एक अक्तूबर को पीड़ित छात्रा को पानी देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया और उससे अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान लड़की के शरीर पर निशान भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
लड़की ने घर जाकर अपनी सहेली व मां को इस घटना की जानकारी दी। इस पर मां ने दो अक्तूबर को ग्राम सभा में जाकर इस घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी।
विज्ञापन
बात फैलने का पता चलने पर स्कूल के प्रिंसिपल ओपी चोपड़ा व आरोपी अधीक्षक ने लड़की के घर जाकर उसकी मां व लड़की पर दबाव डालकर मामला दबाने की कोशिश की। इसका पता चलने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना घटना के तीसरे दिन वीरवार को चुवाड़ी पुलिस थाना में दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की व उसकी मां के बयान दर्ज करके छेड़छाड़ के आरोपी अधीक्षक के खिलाफ 354 व 506 और स्कूल के प्रिंसिपल ओपी चोपड़ा के खिलाफ परिवार पर शिकायत न करने का दबाव बनाने के चलते आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
इसकी पुष्टि एसपी जगतराम ने की है। ककीरा की प्रधान संदीपा गुरंग, उपप्रधान अमर थापा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।