फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work on the irrigation tubewell has begun in Uparla Redu.

Solan News: ऊपरला रेडू में सिंचाई ट्यूबवैल का कार्य शुरू

Mon, 07 Sep 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 07 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Work on the irrigation tubewell has begun in Uparla Redu.
नालागढ़ के ऊपरला रेडू पंचायत के भटोली गांव में विधायक हरदीप बावा सिंचाई ट्यूबवैल का कार्य शुरू क
विकास की बात--
विज्ञापन

ट्यूबवैल पर एक करोड़ रुपये व्यय होगा
300 बीघा जमीन होगी सिंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने रविवार को रेडू उपरला पंचायत के भटोली गांव में सिंचाई ट्यूबवेल का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। इस ट्यूबवेल पर एक करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा इससे 300 बीघा जमीन सिंचित होगी।
विधायक ने कहा कि यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी, जिसे पूरा करा दिया गया है। अब लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और वे नकदी फसलें भी उगा सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां ट्यूबवेल की मांग है, वहां ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब आधा दर्जन ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह, पंचायत प्रधान राम चरण काकू, उपप्रधान लेखराज, वार्ड सदस्य सलोचना देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य उजागर सिंह चौधरी, पूर्व उपप्रधान मंगल चौधरी, हरि राम, सीलिंग राम शर्मा, कृष्ण दास शास्त्री, भाग सिंह, गुरबख्श, अमित जैन मीतू, देवी शरण खुलर, तीर्थ राम, मदन चंदेल, राकेश कुमार लाली जैन, नेक मोहम्मद, वीरेंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed