फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Girls' School Solan's team secured the top spot in the march past, while Dabhota emerged as the winner at the district level.

Solan News: मार्च पास्ट में गर्ल्स स्कूल सोलन की टीम अव्वल, दभोटा जिला स्तर पर विजेता रहा

Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुबाथू में अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सोलन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिला सोलन के 60 विभिन्न स्कूलों की कुल 596 छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कसौली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।
शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करने के बाद खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सुबाथू के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने हिमाचली परंपरा के अनुसार अतिथियों को टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं और स्कूल प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने खेल और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक ने अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। यह राशि खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मार्च पास्ट में सोलन गर्ल्स की टीम ने अनुशासन और सटीक कदमताल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि चायल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब गुरु नानक पब्लिक स्कूल, जगातखाना ने अपने नाम किया। दभोटा जिला विजेता रहा, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), सोलन उपविजेता बना। वॉलीबॉल के कड़े मुकाबले में ममलीग की टीम विजेता रही। वहीं, दाड़लाघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed