फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mandi and Kullu win their respective matches; Aarav scores three goals.

Solan News: मंडी और कुल्लू ने जीते अपने-अपने मुकाबले, आरव ने दागे तीन गोल

Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ठोडो मैदान सोलन में राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबलों में मंडी और कुल्लू की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 11 टीमें भाग ले रही हैं। दिन के पहले मैच में मंडी ने कांगड़ा को कड़े मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही बराबरी की टक्कर देखने को मिली, लेकिन मंडी ने अंतिम क्षणों में गोल कर जीत हासिल की।
दूसरे मुकाबले में कुल्लू की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए बिलासपुर को 5-1 के बड़े अंतर से मात दी। कुल्लू की ओर से आरव गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोलन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सोलन की दो टीमों के अलावा बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, साई कांगड़ा, कांगड़ा, डीएफए शिमला, सिरमौर और खाड़ एफसी ऊना की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed