{"_id":"694d86f6a8d34fec4301e614","slug":"work-on-boundary-wall-and-toilets-of-kheda-nanowal-school-begins-solan-news-c-176-1-ssml1044-159990-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खेड़ा नानोवाल स्कूल की चहारदिवारी व शौचालय का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खेड़ा नानोवाल स्कूल की चहारदिवारी व शौचालय का काम शुरू
विज्ञापन
खेड़ा नानोवाल स्कूल के शौचालय व चार दीवारी का काम हुआ शुरू- संवाद
सरकार व विभाग की ओर से मदद न मिलने पर निजी कंपनी ने सीएएसआर के तहत जारी किया बजट
एक साल पहले से फोरलेन की जद में आ गया था स्कूल का भवन व मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय खेड़ा नानोवाल की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल हुई है। फोरलेन की जद में आने से असुरक्षित हो चुके स्कूल की सुध लेते हुए लोधी माजरा की एक निजी कंपनी सीएसआर के तहत चहारदीवारी, शौचालय और मिड-डे मील किचन का निर्माण करवाने के लिए आगे आई है। बता दें कि फोरलेन की चपेट में आने से दोनों स्कूलों की चहारदीवारी और भवन का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। प्राथमिक स्कूल का मंदिर, बोरवेल, किचन और करीब दो बीघा खेल का मैदान भी सड़क निर्माण की भेंट चढ़ गया था। स्कूल परिसर सीधा मुख्य सड़क से जुड़ गया था, जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। हाल ही में एक छात्र वाहन की चपेट में भी आ गया था, जिसके बाद स्कूल स्टाफ और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित थे।
कंपनी ने जारी किया बजट, काम शुरू
समाचार प्रकाशित होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षत ठाकुर से संपर्क किया। कंपनी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए प्राथमिक पाठशाला के लिए 8 लाख रुपये का बजट आवंटित किया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी के लिए 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।वर्तमान में स्कूल परिसर में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्राथमिक स्कूल में किचन, शौचालय और क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत की जा रही है, जिसके तुरंत बाद चहारदीवारी का काम पूरा किया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने जताया आभार
स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षत ठाकुर ने निजी कंपनी और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से स्कूल बिना बाउंड्री वॉल के चल रहा था, जिससे बच्चों की निगरानी करना कठिन हो गया था। अब कुछ ही दिनों में सुरक्षा दीवार और अन्य सुविधाएं तैयार हो जाएंगी, जिससे छात्रों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।