फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women will build their own livelihoods while enhancing the beauty of others.

Solan News: दूसरों की खूबसूरती निखारने के साथ अपना रोजगार संवारेगी महिलाएं

Tue, 22 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 22 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
यूको आरसेटी में थ्रेडिंग से लेकर ब्यूटी केयर की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुरू किया 35 दिवसीय शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको आरसेटी महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे रहा है। इस दौरान महिलाओं को ब्यूटी से जुड़े टिप्स दिए जा रहे हैं। महिलाओं को थ्रेडिंग, स्किन केयर, फेशियल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही महिलाओं से प्रैक्टिकल भी करवाएं जा रहे हैं। आरसेटी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 35 दिवसीय शिविर शुरू किया है। 22 अक्तूबर तक चलने वाले शिविर में महिलाओं को पार्लर संचालन की पूरी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में सोमवार को महिलाओं को थ्रेडिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को थ्रेडिंग से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को बताया कि थ्रेडिंग के दौरान किस धागे का उपयोग करना है, धागे को किस तरह पकड़ना है और त्वचा पर उसे किस दिशा में चलाना है। भौंहों को सही आकार देने के साथ चेहरे के अनचाहे बाल हटाने की तकनीक का अभ्यास भी करवाया गया। महिलाओं को बताया गया कि ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। बताया गया कि ग्राहक की त्वचा पर किसी भी तरह की प्रक्रिया करने से पहले उपयोग में आने वाले सभी उपकरणों का साफ होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने थ्रेडिंग करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी उन्होंने बताया कि थ्रेडिंग करने से पहले चेहरे से मेकअप, तेल और गंदगी हटाना जरूरी है। थ्रेडिंग के लिए कॉटन के धागे का उपयोग करना चाहिए। महिलाओं को धागे को ट्विस्ट करने की जानकारी दी। बताया गया कि लूप को दोनों हाथों की उंगलियों में पकड़कर बीच में कई बार मोड़ा जाता है। उसके बाद धागे का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि महिलाओं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शिविर शुरू किया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने स्तर पर पार्लर खोल सकती है या घर से भी ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर सकती है। साथ ही महिलाओं को कारोबार के गुर भी सिखाएं जा रहे हैं इसमें महिलाओं को कारोबार शुरू करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed