फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Will give lead in Lok Sabha elections in Nalagarh constituency: Rana

नालागढ़ विस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में देंगे लीड : राणा

Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
नंगल में आयोजित हुआ भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मेलन
विज्ञापन

45 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, सभी को किया एकजुट
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भाजपा मंडल नालागढ़ की ओर से त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि मंडल पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव में जुट चुका है। इस बार लोकसभा चुनाव में नालागढ़ से 50 हजार से अधिक लीड देकर यहां इतिहास रचेंगे। पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक दायित्वान कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने बूथ पर हर एक वोट का आंकलन पहले ही कर लेना चाहिए और चुनाव में पूरे जोश से उतरना चाहिए। वोटर लिस्ट ही वो सफलता की सीढ़ी है जिस पर हर कार्यकर्ता को गंभीरता से कार्य करना चाहिए ।

इस मौके पर 45 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बूथ एजेंटों को अपना बूथ मजबूत करने पर भी बल दिया। मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक सुखराम चौधरी उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष वैद्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदू वैद्य, एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिब सिंह, मंडल विस्तारक अमित शर्मा , मंडल महामंत्री रमन शर्मा, जिला सचिव श्रवण चंदेल समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed