फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP holds protest rally in Patta; alleges development has stalled in Doon.

Solan News: पट्टा में भाजपा ने निकाली रोष रैली, दून में विकास ठप होने का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP holds protest rally in Patta; alleges development has stalled in Doon.
कुठाड़ में दून मंडल के पदाधिकारी अपने मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए- स्रोत- पट्‌टा मंडल।
पूर्व विधायक बोले राम कुमार चौधरी विकास करवाने में रहे नाकाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा में शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष रैली निकाली। रैली का नेतृत्व दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार और दून विधायक राम कुमार चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की।
परमजीत सिंह पम्मी ने आरोप लगाया कि दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि विधायक राम कुमार चौधरी नए विकास कार्य करवाने में विफल रहे हैं। पम्मी ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र की कई सड़कों की खराब हालत पर भी चिंता जताई। पम्मी ने कहा कि समय पर टारिंग न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से किए गए कई वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक देने के लिए फार्म भरवाए गए थे, लेकिन उन्हें अभी तक राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पम्मी ने प्रदेश सरकार और विधायक से चुनावी वादों को पूरा करने तथा दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।

रोष रैली में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष हंसराज चंदेल, दाड़वा वार्ड की जिला परिषद सदस्य स्नेहलता, पट्टा मंडल अध्यक्ष खेम चंद, महामंत्री नरेंद्र बबलू, पट्टा पंचायत प्रधान पवन गुप्ता सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed