फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three-day Bhakt Mal Katha begins in Dharmpur with a Kalash Yatra.

Solan News: धर्मपुर में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय भक्त माल कथा शुरू

Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three-day Bhakt Mal Katha begins in Dharmpur with a Kalash Yatra.
धर्मपुर के सुक्कीजोहडी में श्री मद माल कथा के अवसर पर कल्श यात्रा निकालते भक्तगण। संवाद
श्रोताओं को शुद्ध भाव से कथा सुनने का महत्व समझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर के सुक्की जोहड़ी स्थित शीतला माता मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय श्रीमद्भक्तमाल कथा का शुभारंभ हो गया। सुक्की जोहड़ी कीर्तन मंडली द्वारा आयोजित यह कथा 13 सितंबर तक चलेगी। कथा के शुभारंभ से पहले कसौली चौक से शीतला माता मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए यात्रा को भक्तिमय बना दिया। पंजाब के पटियाला से आईं वीना भक्ति सागर कथा सुना रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हरे-भरे पहाड़ों में कथा का आयोजन करना शुभ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभु का कार्य भक्तों के दुख-दर्द दूर करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में अभिमान न करने और कुछ पाने के लिए कुछ खोने की सीख दी। कथावाचक ने श्रोताओं को शुद्ध भाव से कथा सुनने का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शुद्ध भाव से कथा श्रवण करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कथा के पहले दिन कलश यात्रा मुख्य आकर्षण रही। कसौली चौक से शुरू होकर यह यात्रा शीतला माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में इसमें हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed