फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water sampling training

Solan News: हिमुडा कर्मियों को बताई पानी के सैंपल लेने की तकनीक

Tue, 23 Apr 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ने दी कर्मियों को पानी की टेस्टिंग किट
विज्ञापन

जल्द नगर परिषद के पार्षदों के साथ भी होगी कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डायरिया फैलने के बाद अब परवाणू क्षेत्र में जहां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को परवाणू में जलशक्ति विभाग और हिमुडा की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें जलशक्ति विभाग धर्मपुर की ओर से हिमुडा कर्मियों को पानी की टेस्टिंग करने के बारे में बताया। साथ ही उन्हें डायरिया की रोकथाम को लेकर जागरूक किया। इस दौरान विभाग की ओर से बैक्टीरिया लॉजिकल टेस्ट के बारे में भी बताया गया। इसके बाद अब फील्ड में रहने वाले हिमुडा कर्मी खुद पानी के सैंपल लेंगे और जांच के लिए भेज सकेंगे। इस दौरान पानी की टेस्टिंग किट भी बांटी गईं। इस तरह की कार्यशाला अब जल्द ही जलशक्ति विभाग नगर परिषद परवाणू के साथ भी आयोजित करेगा। कार्यशाला में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पार्षद भी मौजूद रहेंगे जो अपने-अपने वार्डों में लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करेंगे।

उधर, जलशक्ति विभाग धर्मपुर के सहायक अभियंता ई. भानू उदय ने बताया कि विभाग की ओर से हिमुडा के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभाग ने हिमुडा कर्मियों को पानी के सैंपल लेने की तकनीक के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed