{"_id":"653a536b3ff688bcdb0c38e5","slug":"volunteers-will-clean-hatkot-village-and-police-station-solan-news-c-176-1-ssml1040-9843-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वयंसेवी करेंगे हाटकोट गांव और पुलिस थाना में सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वयंसेवी करेंगे हाटकोट गांव और पुलिस थाना में सफाई
Thu, 26 Oct 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
बीएल सेंट्रल स्कूल कुनिहार में शिविर के शुभारंभ के दौरान। स्रोत: स्कूल प्रशासन
बीएल सेंट्रल पाठशाला कुनिहार में एनएसएस शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर शुरू हुआ। शिविर के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में 31 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एनएसएस गान से हुई। एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और पुुरुषोत्तम गुलेरिया ने मुख्यातिथि को एनएसएस कैप बैच और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में अवगत करवाया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट आदि स्त्रोत व्यक्तियों के रूप में अपना-अपना ज्ञान साझा करेंगे। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सेवी गोद लिए गांव हाटकोट, अस्पताल, पुलिस थाना, मंदिर तालाब, ठाकुर द्वारा मंदिर व गोशाला आदि स्थानों में जाकर सफाई भी करेंगे। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में निधि जोशी, कमलेश, वंदना व मोनिका ठाकुर भी मौजूद रहे।