फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two departments lost six and a half crores due to rain

Solan News: बारिश से दो विभागों को साढ़े छह करोड़ का नुकसान

Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में हुई लगातार ने बारिश ने काफी कुछ बरबाद दिया है। इस दौरान मौटे तौर पर दो विभागों को साढ़े छह करोड़ का नुकसान हो गया है। वहीं लगातार हो रही बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों की बढ़वार भी रुक गई है। समें सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। इसमें एक दर्जन संपर्क मार्ग सहित अन्य सड़कों के डंगे ढह गए हैं, जिससे लोनिवि को पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की 25 पेयजल और सिंचाई योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें जिले की मुख्य दो पेयजल योजनाओं गिरी और अश्वनी की मोटरें जल गई हैं। इसके अलावा अन्य कई योजनाओं में गाद, पंप हाउस में दरारें और डंगे ढह गए हैं। अभी तक की सोलन खंड की ही रिपोर्ट में विभाग को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि अन्य खंडों में नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि मोटरों को ठीक करवाया जा रहा है। वहीं अन्य योजनाओं को भी सुचारू किया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान अर्की खंड में हुआ है। जिसमें सबसे अधिक संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। मौसम खुलने के बाद विभाग की टीम ने मार्ग को खोलने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसमें अधिकतर मार्गो को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। जबकि कई मार्गों पर अभी कार्य किया जा रहा है। उधर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभी तक की रिपोर्ट में पांच करोड़ का नुकसान विभाग को हुआ है। अन्य खंडों से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

फसलों के फूल भी प्रभावित
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि बेमौसमी बारिश से टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य फसलों की बढ़वार रुक गई है। इसके अलावा तापमान में गिरावट आने के कारण फ्लॉवरिंग भी प्रभावित हो गई है। मई, जून के माह में फसलों के लिए धूप बहुत जरूरी होती है, लेकिन यह माह बारिश में ही बीत गया है। इसके अलावा सोलन के साथ लगते कई क्षेत्रों में गेहूं की कटाई भी नहीं हो पाई है। ऐसे में उन्हें भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed