{"_id":"6aa1437164a09c8bfd00904a","slug":"district-level-sports-competition-for-female-students-begins-with-a-march-past-solan-news-c-176-1-sln1014-178562-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मार्च पास्ट के साथ जिला स्तरीय खेलकूद छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मार्च पास्ट के साथ जिला स्तरीय खेलकूद छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुबाथू छात्र स्कूल में शुरू हुई गर्ल्स अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास की सलामी म
सुबाथू में 60 स्कूलों की 596 छात्राएं दिखाएंगी दम, सीईओ निशांत गुप्ता ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू छावनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मार्चपास्ट के साथ हुआ। इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में सोलन जिले के 60 स्कूलों (52 सरकारी और 8 निजी) की 596 छात्राएं हिस्सा ले रहीं हैं।
उद्घाटन समारोह में सुबाथू छावनी परिषद के सीईओ निशांत गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी 60 स्कूलों की छात्राओं ने खेल मैदान में मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्थानीय स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीईओ निशांत गुप्ता ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और अंतिम क्षण तक प्रयास करना सिखाते हैं। मैदान पर जब तक मैच खत्म न हो जाए, तब तक जीत की उम्मीद बनी रहती है। हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण सुबाथू स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नॉन-स्टॉप नाटी रही, जिसने पूरे माहौल को हिमाचली संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राएं खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, योग और कुश्ती समेत कुल सात स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप शर्मा, एपीईओ सोलन हेमराज, इंचार्ज चंद्र प्रभा, ऑब्जर्वर लक्ष्मी श्याम सहित विभिन्न स्कूलों के कोच, शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।