फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lifting stalled due to leakage in the main drinking water scheme

Solan News: मुख्य पेयजल योजना में लीकेज से लिफ्टिंग ठप

Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
गाद की मार के बाद अब पाइपलाइन में लीकेज से बढ़ी किल्लत
विज्ञापन

मुख्य भंडारण टैंक तक नहीं पहुंचा पर्याप्त पानी, कई वार्डों में सप्लाई ठप
जल शक्ति विभाग लिफ्टिंग में पस्त, नगर निगम की वितरण व्यवस्था ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर को पानी मुहैया कराने वाली जल शक्ति विभाग की मुख्य पेयजल योजना की राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज हो गई है। इसके चलते बुधवार को पानी की लिफ्टिंग बुरी तरह प्रभावित रही और मुख्य जल भंडारण टैंक तक बेहद कम मात्रा में पानी पहुंच सका। नतीजतन, शहर के कई वार्डों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे शहरवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौर हो कि सोलन शहर में पेयजल व्यवस्था दो विभागों के जिम्मे है। जल शक्ति विभाग गिरी और अन्य पेयजल स्रोतों से पानी की लिफ्टिंग कर मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाता है, जबकि नगर निगम सोलन वहां से शहर के विभिन्न वार्डों में पानी के वितरण की जिम्मेदारी संभालता है। बीते कुछ दिनों से गिरी पेयजल योजना में भारी गाद आने के कारण लिफ्टिंग बंद पड़ी थी, जिससे शहर में पहले से ही पानी का संकट बना हुआ था। लोग अभी इस समस्या से उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार सुबह राइजिंग लाइन में तकनीकी खराबी और लीकेज की नई समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

लाइन में लीकेज के कारण जल शक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन पर केवल दो मोटरें ही चलाई जा सकीं। पर्याप्त दबाव न बनने के कारण मुख्य भंडारण टैंक में पानी की आवक नाममात्र ही रही। पर्याप्त भंडारण न होने से नगर निगम सोलन को कई वार्डों की सप्लाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन पाइपलाइनों में लीकेज और गाद की समस्या के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है, लेकिन सरकार और प्रशासन इसका स्थायी समाधान निकालने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दोपहर बाद विभाग ने लीकेज की मरम्मत कर व्यवस्था सुचारू करने का दावा किया, लेकिन तब तक हजारों लोगों को दिनभर पानी के अभाव में जूझना पड़ा।

कोट
शहर में बुधवार को मुख्य जल भंडारण टैंक में सिर्फ 61 लाख लीटर पानी ही पहुंच पाया है। टैंकों में पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने के कारण ही शहर के कई वार्डों में आज सप्लाई नहीं दी जा सकी। - ई. अल्पना ठाकुर, एसडीओ, नगर निगम सोलन


राइजिंग लाइन में लीकेज आने के कारण सुबह के समय सिर्फ दो मोटरें ही चलाई जा सकी थीं। इसके चलते सुबह केवल 61 लाख लीटर पानी ही लिफ्ट हो पाया। दोपहर बाद लीकेज को ठीक कर व्यवस्था में सुधार कर दिया गया था। - ई. एन सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed