फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MMU employees staged a protest and raised slogans at the District Labour Office.

Solan News: जिला श्रम कार्यालय में एमएमयू कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे

Thu, 10 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 10 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
MMU employees staged a protest and raised slogans at the District Labour Office.
जिला श्रम कार्यालय सोलन में प्रदर्शन करते एमएमयू यूनिवर्सिटी के कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
एमएमयू प्रशासन की समझौता वार्ता के दौरान भड़के कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुल्तानपुर स्थित महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी (एमएमयू) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब भी जारी है। इसी के तहत जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच समझौता वार्ता रखी गई थी। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की तैनाती को देखकर कर्मचारी भड़क उठे और कार्यालय में ही प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी।
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की राज्य कमेटी के सचिव अतुल चंद्र भारद्वाज ने बताया कि एमएमयू कर्मचारियों की समझौता वार्ता की तारीख तय की गई थी। इसके लिए जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो वहां पुलिस प्रशासन ने पहले से ही जवानों को तैनात कर रखा था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमयू प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के हक का पैसा रोक दिया गया है। वहीं, बकाया राशि लेने के लिए कर्मचारियों से इस्तीफे मांगे जा रहे हैं। कर्मचारियों की शिकायतों के बाद उन्हें जुलाई माह का वेतन तो मिला, लेकिन प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की हाजिरी लगाना ही बंद कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दोबारा प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अगस्त माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed