फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There has been no rigging in the Zila Parishad roster: Dr. Shandil

जिला परिषद रोस्टर में नहीं हुई है कोई भी धांधली : डॉ. शांडिल

Sun, 12 Apr 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद चुनाव के रोस्टरों में बदलाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से लगाए गए आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि किसी भी रोस्टर में कोई धांधली या बदलाव नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि पंचायतों के रोस्टर तैयार करते समय यह ध्यान रखा गया है कि जो पंचायतें पहले रिजर्व थीं, वे लगातार रिजर्व न हों। डिलिमिटेशन जनसंख्या के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को यह तब गलत लगा होगा कि उपायुक्तों को 5 फीसदी अधिकारी रोस्टर बनाने में दिया गया था, जिसे अब कोर्ट के आदेश पर रद्द कर दिया गया है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि पंचायतों में रोस्टर सही ढंग से तैयार किए गए हैं और इसमें कोई धांधली नहीं हुई।वहीं 102 व 108 कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करना कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है। वेतन, ओवर टाइम और अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों से लगातार संपर्क में रहें और जो भी उचित हो, उसे पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed