{"_id":"5901ee3b4f1c1b0b71c0ea4d","slug":"the-employee-not-stay-in-eight-kilometre","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य स्थल के आठ किमी दायरे में नहीं रहते शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य स्थल के आठ किमी दायरे में नहीं रहते शिक्षक
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापकों के दूसरे राज्यों से आकर यहां पढ़ाने और उसके बाद आठ किलोमीटर दायरे से बाहर रहने पर बद्दी के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया। लोगों ने इस मसले को लेकर हस्ताक्षरित पत्र उपायुक्त सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि 8 किलोमीटर के दायरे के बाहर सरकारी कर्मचारी नहीं रह सकता है लेकिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी में अध्यापक पड़ोसी राज्य चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से अपन डाउन करते हैं। अपने स्टेशन के आठ किमी दायरे के भीतर नहीं रहते।
विज्ञापन
प्रशासन और विभाग को भेजे शिकायती पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि स्कूल में शाम को छुट्टी होने के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ द्वारा सही से देखरेख न करने के चलते यहां नशे की गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। स्कूल परिसर में तैनात चौकीदार अकेले इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाते। लोगों ने कहा कि परिसर पर प्रधानाचार्य अथवा अन्य अध्यापकों का भी नियमित रूप से नियंत्रण रहना चाहिए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सुनील कुमार, ललित ठाकुर, जसवंत ठाकुर, अजय ठाकुर, नीरज कुमार, विक्रम सिंह, सुशील ठाकुर, करण कुमार, हंसराज शर्मा, प्रदीप कुमार, रविंद्र, लक्की, अजय कुमार और नवनीत ने कहा कि स्कूल कैंपस की सही से देखरेख न होने से शाम के वक्त स्कूल असामाजिक तत्वों की मौज मस्ती का अड्डा बनते जा रहे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक राकेश भारद्वाज ने कहा कि मौखिक तौर पर उन्हें इसकी सूचना मिली है। शीघ्र ही इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।