फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tampering with the Constitution is not tolerated, changing the name of MNREGA is a conspiracy of the Centre: Shandil

संविधान से छेड़छाड़ सहन नहीं, मनरेगा का नाम बदलना केंद्र की साजिश : शांडिल

Sun, 11 Jan 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tampering with the Constitution is not tolerated, changing the name of MNREGA is a conspiracy of the Centre: Shandil
सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्म
स्वास्थ्य मंत्री बोले,राज्य सरकारों को कमजोर करने का काम कर रही केंद्र सरकार
विज्ञापन

11 साल में केवल महंगाई बढ़ाने का किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश के संविधान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोलन में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार राज्यों के अधिकारों में कटौती कर उन्हें कमजोर करने की साजिश रच रही है। शांडिल ने मनरेगा के इतिहास को याद करते हुए कहा कि जब यह योजना बनी थी, तब सोनिया गांधी ने तीन दिन और तीन रात तक इस पर गहन मंथन किया था। तब जाकर इस महत्वपूर्ण योजना पर मुहर लगी थी। इस योजना ने ग्रामीण भारत में महिला सशक्तीकरण और रोजगार की गारंटी (100 दिन का काम) सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि जब इसका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया था, तब भाजपा ने भी समर्थन किया था, लेकिन आज वही लोग इसका नाम बदलने पर आमादा हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में आम आदमी की आय जस की तस है, जबकि महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। गरीब के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है और केंद्र का बेरोजगारी की ओर कोई ध्यान नहीं है।


आज सोलन में भूख हड़ताल करेंगे कांग्रेसी
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने मनरेगा का नाम बदलने पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने इसे भाजपा की गोडसे विचारधारा का प्रतीक बताया। वर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार अब योजना का 40 फीसदी वित्तीय बोझ राज्यों पर डाल रही है, जो पहले केंद्र वहन करता था। इसके विरोध में वह रविवार को सोलन के चिल्ड्रन पार्क में चार घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुराना स्वरूप बहाल नहीं हुआ, तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed