{"_id":"6aad3702e38bc8c5710b08e7","slug":"last-date-to-apply-for-bpl-list-is-september-20-mla-provides-information-solan-news-c-176-1-sln1010-179379-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीपीएल सूची में आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर, विधायक ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीपीएल सूची में आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर, विधायक ने दी जानकारी
Sat, 19 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बद्दी की गुरुमाजरा पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत लोगों के
गुरुमाजरा में मुख्यमंत्री अपना परिवार-सुखी परिवार योजना का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ग्राम पंचायत गुरुमाजरा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अपना परिवार-सुखी परिवार योजना के तहत जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। दून विधायक राम कुमार चौधरी ने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
विधायक ने कहा कि बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 75 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार आवेदन के पात्र हैं। ऐसे परिवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिनमें 27 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है। पात्र परिवार पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी कार्यालय या उपमंडलाधिकारी कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इन परिवारों को पेंशन, 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
राम कुमार चौधरी ने क्षेत्र में चल रहे और स्वीकृत विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलपुर पंचायत के लिए 1.21 करोड़ रुपये और किशनपुरा पंचायत के लिए 43.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। लेही पंचायत को 70 लाख रुपये, मानपुर को 83.50 लाख रुपये और सुनेड़ पंचायत को 1.55 करोड़ रुपये मिले हैं। दून क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। विधायक ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।