{"_id":"6aad20bda0b4f42b2d04256b","slug":"baddi-sheetalpur-road-in-poor-condition-surface-broken-at-several-places-solan-news-c-176-1-ssml1040-179345-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी-शीतलपुर मार्ग की हालत खस्ता, जगह-जगह उखड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी-शीतलपुर मार्ग की हालत खस्ता, जगह-जगह उखड़ी सड़क
Sat, 19 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से बद्दी के शीतलपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पड़े गड्ढों में भ
-ग्राउंड रिपोर्ट-
रेलवे लाइन बिछाने के कारण संबंधित सड़क का नामोनिशान मिटा
छह हजार की आबादी झेल रही है परेशानी, रोजाना हो रही दुर्घटनाएं।
पिंजौर-नालागढ़ एनएच से कंटेनर डिपो तक दो किमी सड़क बदहाल सुरेंद्र शर्मा
बद्दी (सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से शीतलपुर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी सतह है, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने उद्योग विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है, क्योंकि लंबे समय से इसकी सुध नहीं ली गई है।
यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से कंटेनर डिपो तक फैला है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है। यह मार्ग अब केवल ग्रामीणों की आवाजाही तक सीमित नहीं है। इसके दोनों ओर कई रिहायशी कॉलोनियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित हो चुके हैं। आसपास के गांवों और पंजाब क्षेत्र के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। कंटेनर डिपो तक पहुंचने के लिए बड़े कंटेनर भी इसी सड़क से गुजरते हैं। दिनभर छोटे-बड़े वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही लगी रहती है। खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। गहरे गड्ढों के कारण अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने की नौबत आती है। लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
इसी मार्ग पर रेलवे द्वारा रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रेलवे लाइन को पार करने के लिए बनाए गए ओवरब्रिज के नीचे बारिश का पानी जमा हो जाता है। पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे यहां जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को इस हिस्से में विशेष दिक्कत होती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इसकी जल्द मरम्मत जरूरी है। उन्होंने उद्योग विभाग से जल्द-से-जल्द मार्ग को दुरुस्त करने की अपील की है। विभाग पर लंबे समय से सड़क की अनदेखी का आरोप है।
इनसेट
शीतलपुर मार्ग की बदहाली के कारण पंचायत के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लडेवाल, कल्याणपुर और शीतलपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख सड़क मार्ग है। सड़क किनारे बनी रिहायशी कॉलोनियों के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी बद्दी स्थित स्कूलों में जाने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। संबंधित विभाग को सड़क की जल्द मरम्मत करवानी चाहिए। - देवीराम पंचायत प्रधान हरिपुर सडोली
इनसेट
आवाजाही में हो रही दिक्कतें
यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए रोजाना आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चलाना मुश्किल हो चुका है। खराब सड़क के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। - रवि ठाकुर, स्थानीय निवासी
इनसेट
दूध लेकर निकलते हैं ग्रामीण
यह गांव को शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कई ग्रामीण दूध का व्यवसाय करते हैं। दोपहिया वाहनों पर दूध लेकर जाते समय सड़क के गड्ढों और झटकों के कारण कई बार दूध गिर जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। - चिंतन चौधरी, निवासी शीतलपुर
कोट
सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द ही इसका एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से बजट उपलब्ध होते ही सड़क के रखरखाव और आवश्यक सुधार का कार्य करवाया जाएगाटा - अंशु धीमान, उपनिदेशक उद्योग विभाग