{"_id":"6aad2ec5c993fd6da20f18dc","slug":"una-academy-won-the-kabaddi-tournament-by-defeating-paonta-sahib-solan-news-c-176-1-sln1014-179374-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पांवटा साहिब को हराकर ऊना अकादमी ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पांवटा साहिब को हराकर ऊना अकादमी ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुबाथू में अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊना एकेडमी और पोंटा साहिब के खिलाड़ि
सुबाथू गुग्गामाड़ी मेले में हुई अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब ऊना एकेडमी ने अपने नाम कर लिया। बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में ऊना एकेडमी ने पांवटा साहिब की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों की करीब 38 टीमों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं का उत्कृष्ट खेल कौशल देखने को मिला।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन एवं राणो पंचायत के उपप्रधान संजीव ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपप्रधान संजीव ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने के लिए बधाई दी।
संजीव ठाकुर ने विजेता ऊना एकेडमी को 10,000 रुपये की नकद राशि और विजेता ट्रॉफी, जबकि उपविजेता पांवटा साहिब की टीम को 7,000 रुपये की नकद राशि और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
इससे पहले खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी बेहद रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला पांवटा साहिब और बाबा जोगों ऊना-बी के बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांवटा साहिब ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बाबा जोगों ऊना-ए और बघाट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें बघाट एकेडमी ने जीत हासिल की।
इस खेल आयोजन को सफल बनाने में राणो पंचायत के प्रतिनिधियों, खेल संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।