फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Successive explosions in the HT line; TVs, fridges, and ACs burnt out.

Solan News: एचटी लाइन में एक के बाद एक धमाके, टीवी-फ्रिज और एसी जले

Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रभावित लोगों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता को सौँपी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक शहर परवाणू के सेक्टर-1ए में मंगलवार रात 11 केवी एचटी (हाईटेंशन) बिजली लाइन में डिस्क पंचर होने से जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसके बाद क्षेत्र के दर्जनों घरों में हाई वोल्टेज और भारी फ्लक्चुएशन की समस्या पैदा हो गई। वोल्टेज में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण घरों में रखे टीवी, फ्रिज, एसी, पंखे और इन्वर्टर समेत कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। इससे स्थानीय निवासियों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बिजली लाइन में पहला धमाका मंगलवार रात करीब 10:15 बजे हुआ। इसके बाद रात 10:30 बजे, देर रात 1 बजे और सुबह 5 बजे लगातार धमाके होते रहे। बार-बार लाइन में स्पार्किंग और ब्लास्ट की आवाजों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। सहमे लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रभावित निवासियों ने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। लोगों ने मांग की है कि सेक्टर-1ए की पूरी विद्युत वितरण व्यवस्था की विस्तृत जांच कराई जाए। क्षेत्र के ट्रांसफार्मर, केबल, जंक्शन बॉक्स, पोल और वितरण पैनल का तुरंत निरीक्षण किया जाए। साथ ही खराब और ओवरलोड उपकरणों को बदला जाए तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
11 केवी लाइन की डिस्क पंचर होने से यह खराबी आई थी। स्थिति का जायजा लेने के लिए कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया है। इलाके के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसे एक महीने के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विकास गुप्ता, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड, परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed