फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sports competition begins at Bhumati School with a march past.

Solan News: भूमति स्कूल में मार्च पास्ट के साथ खेलकूद प्रतियोगिका शुरू

Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sports competition begins at Bhumati School with a march past.
अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमति स्कूल में तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद 
22 स्कूलों के 334 युवा खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन

स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस मौके उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग और टीम भावना जैसे गुणों का विकास होता है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 22 स्कूलों के 334 युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मंच और अवसर देने की आवश्यकता है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने भूमती पंचायत में पार्किंग निर्माण के लिए 3 लाख दिए, छात्रों को 41 स्पोर्ट्स ड्रेस और स्कूल में ओपन जिम बनाने का आश्वासन दिया, योजन समिति को 21,000 तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5,100 देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इनसेट
रक्तदान शिविर में भी की शिरकत
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व संजय अवस्थी ने संत निरंकारी मिशन अर्की इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह न केवल दूसरों का जीवन बचाता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमति स्कूल में तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद 

अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमति स्कूल में तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed