फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan Municipal corporation to be paperless E-office to be functional soon

नगर निगम सोलन को ई-कार्यालय बनाने की तैयारी

Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम सोलन को ई-कार्यालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने सभी तैयारियां कर ली हैं। सबसे पहले निगम के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कंप्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने अपने कार्यालय में 20 नए कंप्यूटर, स्कैनर आदि की करीब पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर निगम का कार्यालय पेपरलेस होने के बाद यहां पर सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। वर्तमान में नगर निगम में अधिकतर कार्य कागज से ही किए जा रहे हैं। ऐसे में कागज खरीदने के लिए नगर निगम प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

कई बार कागज आवश्यक दस्तावेज भी खराब हो जाते हैं जिनका रिकॉर्ड मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नगर निगम ने कार्यालय को पेपरलेस बनाने का निर्णय लिया है। इससे नगर निगम में होने वाले सभी कार्य ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दस्तावेजों को स्कैन कर आसानी से ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। करीब एक माह में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जाएगा।

उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम को पेपरलेस करना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन करने से उन्हें ढूंढना आसान होगा और इनके खराब होने की भी चिंता नहीं रहेगी।यदि यह मुहिम रंग लाई तो सोलन प्रदेश का पहला पेपरलेस नगर निगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed