फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Saurabh Eleven won the title of Baghlyane Cricket Tournament

Solan News: सौरभ इलेवन ने जीता बघल्याने क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Eleven won the title of Baghlyane Cricket Tournament
बघल्याने कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता सौरव-11 घनागुघाट टीम को मुख्यातिथि सुरेंद्र - फोटो : सांकेतिक
फाइनल मुकाबले में इशु इलेवन की टीम को किया पराजित
विज्ञापन

विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में आयोजित बघल्याने क्रिकेट कप प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इशु इलेवन नवगांव और सौरव इलेवन घनागुघाट के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सौरव इलेवन घनागुघाट ने बेहतरीन टीमवर्क और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, नवगांव इलेवन की टीम उपविजेता रही और उन्हें भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 34 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। फाइनल मुकाबले में अर्की कल्याण संस्था के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा। नेहरू जागृति क्लब सन्याड़ी की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश ठाकुर, महासचिव विद्यार्थी परिषद एचपीयू और उपाध्यक्ष दाड़लाघाट मंडल, सुनील ठाकुर, प्रवक्ता भाजपा दाड़लाघाट मंडल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed