{"_id":"65b4fb8a8d60cb03e80a14c9","slug":"republic-day-celebrated-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-115183-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही सरकार : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही सरकार : विक्रमादित्य
विज्ञापन
शहीदी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करते मंत्री विक्रमादित्स सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा
पुलिस, गृहरक्षा, एनएसएस और एनसीसी ने मार्चपास्ट कर दी सलामी
बेहतर कार्य करने पर पुलिस समेत अन्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ठोडो मैदान में आयोजित किया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि सरकार तेजी से विकास कार्यो करवा रही है। इसी के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। पिछले वर्ष आई आपदा ने प्रदेश को आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचाया है। इस आपदा में बड़ी संख्या में मानवीय क्षति हुई है। लेकिन अब हिमाचल त्रासदी से आगे बढ़ रहा है। वहीं एक वर्ष के कार्यकाल में सोलन जिला में सड़कों, पुलों एवं भवनों के निर्माण पर लगभग 62 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जिला में नाबार्ड के तहत 36 करोड़ रुपए लागत की 6 सड़क योजना स्वीकृत की गई हैं।
बता दें कि ध्वजारोहण के बाद विक्रमादित्य सिंह ने पुलिस, गृहरक्षा, एनएसएस और एनएसएस द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली। इससे पहले मंत्री कारगिल शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां प्रदेश और जिलावासियों की और से वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बेहतर कार्य करने पर पुलिस समेत अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इनसेट
नौणी विवि में आयोजित हुई परेड
सोलन। नौणी विवि में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. संजीव चौहान ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया गया। 164 एनसीसी कैडेट, एनएसएस वॉलंटियर और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की ओर से मार्चपास्ट किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं गुरुकुल स्कूल सोलन में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं निमित गुप्ता और कुसुम गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने झंडा लहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
इनसेट
कंडाघाट (सोलन)। गणतंत्र दिवस के मौके पर कंडाघाट में एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पंचायत कंडाघाट में तैनात सफाई कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। इस अवसर पर कंडाघाट के तहसीलदार राजेंद्र सिंह, नगर पंचायत की अध्यक्ष गीता कश्यप, सचिव रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट नरेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
इनसेट
विभिन्न जगहों में फहराया गया तिरंगा
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र में विभिन्न जगहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। क्षेत्र के स्वर्ण जयंती राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में एनएसएस प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने परेड की सलामी ली। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने तिरंगा फहराया। राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इनसेट
एसडीएम ने फहराया तिरंगा
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र)अर्की के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात पुलिस एनएसएस एनसीसी व अन्य टुकडिय़ों की ओर से सलामी दी गई। इस मौके पर स्कूली छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इनसेट
धर्मपुर में गणतंत्र दिवस की रही धूम
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर मेें गणतंत्र दिवस पर पूर्व सैनिक लीग ने शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम मे कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर शहीद सैनिकों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस कार्यकताओं ने गणतंत्र दिवस पर तिंरगा यात्रा निकाली और कोटला पंचायत मे झंडा फहराया। इस मौके पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कोटला पंचायत में समस्याओं को सुना। तहसील कार्यालय कसौली में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।