Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   political news solan

Solan News: भाजपा के सम्मान समारोह में 300 पंचायत प्रतिनिधि सम्मानित

Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बिंदल और सांसद कश्यप ने कार्यक्रम में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


अर्की (सोलन)। भाजपा अर्की मंडल की ओर से पंचायती राज एवं नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। शालाघाट के कोटली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पंचायती राज एवं नगर निकाय समेत महिला मंडलों के 300 के करीब प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा सांसद सुरेश कश्यप ने शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के प्रतिनिधि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में काफी संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन को दर्शाता है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश है। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर लखविंदर राणा, केएल ठाकुर, राकेश ठाकुर, राजेश महाजन समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed