{"_id":"6b06e7fa1b4293533809b62c","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-185449-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अस्पताल का मरम्मत कार्य मंजूरी के तीन माह बाद भी नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अस्पताल का मरम्मत कार्य मंजूरी के तीन माह बाद भी नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल आरकेएस की बैठक में मिली थी मंजूरी
अस्पताल की दीवारों पर सीलन के कारण परेशान होते हैं होते
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के भवन ही हालत खस्ता होती जा रही है। अस्पताल की दीवारों पर जगह-जगह पर घास और पौधे उग गए हैं। करीब तीन माह पहले हुई रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में यह मुद्दा उठाने के बाद मरम्म्त कार्य को मंजूरी मिली थी। साथ ही जल्द कार्य को शुरू करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन तीन माह बाद भी प्रशासन की ओर से कार्य को शुरू नहीं किया गया है। अस्पताल के अंदर भी जगह-जगह सीलन के कारण मरीजों के और बीमार होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अस्पताल के बाहर की दीवारों पर दरारें हैंं। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान न देना किसी हादसे का कारण भी बन सकता है। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा।