फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Repair of the main rising line of the drinking water scheme in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में पेयजल योजना की मेन राइजिंग लाइन की दुरुस्त

Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Repair of the main rising line of the drinking water scheme in Nalagarh
नालागढ़  की फ्रेंड्स कालोनी में हुई लिकेज को ठीक करते हुए जलशक्ति विभाग के कर्मचारी- संवाद
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

नालागढ़ की फ्रेंड्स काॅलोनी में मुख्य राइजिंग लाइन में हो गई थी लिकेज
सड़कों पर बह रहा था पानी, खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में नई पेयजल योजना की मुख्य राइजिंग लाइन की लीकेज होने की मरम्मत कर दी है। चुहूवाल में ही पहले दो-तीन बार कई जगह से लीकेज हो रही थी तो विभाग ने ठीक कर दिया था। बाद में दो जगह दोबारा लीकेज शुरू हो गई है जिससे न केवल पानी सड़क पर बह रहा है बल्कि सड़क भी खराब हो रही है। विभाग ने ठेकेदार के कर्मचारियों को लगा कर इस लीकेज को ठीक कर दिया है। अमर उजाला में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद विभाग हरकत में आया।
नालागढ़ में करीब 22 करोड़ से नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत नंगल में दो ट्यूबवेल, एक पंप हाउस और नई राइजिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है। पुरानी राइजिंग लाइन जर्जर होने के कारण विभाग ने नई लाइन बिछाई है लेकिन यह भी कई बार लीक हो चुकी है। पहली बार चुहूवाल में रिसाव होने पर पेवर ब्लॉक उखाड़कर मरम्मत की गई थी। कुछ दिन बाद कुछ दूरी पर फिर पानी निकलने लगा था जिसे विभाग द्वारा ठीक कर दिया था।
विज्ञापन

पहले पुरानी राइजिंग लाइन दतोवाल में जगह-जगह लीक होने के कारण नालागढ़ शहर में पेयजल संकट पैदा हो जाता था। इसे देखते हुए विभाग ने पुराने टैंक को नई राइजिंग लाइन से जोड़ दिया है। नई लाइन में भी बार-बार रिसाव होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। वार्ड नंबर 7 निवासी वरिष्ठ नागरिक पंकज वशिष्ठ ने कहा कि पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई गई थी लेकिन उसमें भी लगातार रिसाव हो रहा था। जिसे अब ठीक किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिक पंकज वशिष्ठ, नरेश घई, यादव किशोर गौतम ने बताया कि पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई गई थी लेकिन उसमें भी लगातार रिसाव हो रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नई राइजिंग लाइन की अभी टेस्टिंग चल रही है। जहां पर लीकेज हो रही वहां पर उसे रिपेयर किया जा रहा है। जब तक लाइन पूरी तरह तरह से ठीक नहीं होती है तब तक इसे रिपेयर किया जाएगा। उन्होंने बताया अभी योजना का लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। स्टोर टैंक व अन्य पंप हाउस का कार्य भी अभी होना बाकी है। - नीरज गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग

नालागढ़  की फ्रेंड्स कालोनी में हुई लिकेज को ठीक करते हुए जलशक्ति विभाग के कर्मचारी- संवाद

नालागढ़  की फ्रेंड्स कालोनी में हुई लिकेज को ठीक करते हुए जलशक्ति विभाग के कर्मचारी- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed