फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patients admitted to Tauni Devi Hospital did not get food

Solan News: टौणी देवी अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिला खाना

Mon, 10 Jun 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल टौणी देवी के उपचाराधीन मरीजों को अस्पताल की कैंटीन से खाना नहीं मिल पाया है। अस्पताल में कैंटीन की अव्यवस्था और समय पर खाना उपलब्ध न करवाने की शिकायतें पहले भी स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




नियमों के अनुसार अस्पताल में दाखिल मरीजों और उनके साथ देखभाल करने वाले एक तीमारदार को अस्पताल कैंटीन की तरफ से निशुल्क ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर देने की व्यवस्था है। रोगी कल्याण समिति इसके लिए खर्चा वहन करती है। इसके लिए बाकायदा डाइट चार्ट जारी किया जाता है। मगर अस्पताल में शनिवार को ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और रविवार को ब्रेकफास्ट कैंटीन से नहीं मिला।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों में बारी पंचायत के पूर्व प्रधान सरवण चौहान, रविंद्र ठाकुर, टपरे पंचायत के उप प्रधान मदनलाल, रवि कुमार, अजीत कुमार, सुरेंद्र ने प्रशासन से मांग की है कि मरीजों को कैंटीन से समय पर खाना दिया जाए। उधर, बीएमओ टौणी देवी डॉ. अवनीत शर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नहीं है। इसके अलावा इस संबंध में कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ है तो मामले जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed