{"_id":"6a9d72085c33649a690411a5","slug":"para-surgical-camp-to-be-held-at-ayurvedic-hospital-on-the-9th-solan-news-c-176-1-sln1013-178314-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल में होगा पैरा-सर्जिकल शिविर 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल में होगा पैरा-सर्जिकल शिविर 9 को
Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बवासीर, भगंदर और फिशर जैसी बीमारियों का किया जाएगा उपचार
पिछले माह 20 मरीजों में मिला पैरा-सर्जिकल शिविर में दर्द रहित इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 9 सितंबर को पैरा-सर्जिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे कई मरीजों को पैरा-सर्जिकल शिविर में दर्द रहित उपचार मिलेगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में लगने वाले शिविर में विभिन्न बीमारियों के लिए विशेष आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किया जाएगा।
शिविर में क्षार कर्म, क्षार सूत्र प्रक्रिया, उत्तरबस्ती, अग्निकर्म प्रक्रिया, रक्तस्रावन, सिरावेध और मर्म चिकित्सा का उपयोग कर उपचार किया जाता है। इस दौरान शिविर में बवासीर, भगंदर और फिशर आदि से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस शिविर में आधुनिक एलोपैथी के साथ आयुर्वेद की प्राचीन पैरा-सर्जिकल तकनीकों का समन्वय किया गया है। क्षारसूत्र चिकित्सा व अग्निकर्म जैसी कई विधियों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन तकनीकों की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें न तो चीरा लगता है, न टांके और न ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से निशुल्क परामर्श, जांच और उचित मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। वहीं पिछले माह आयोजित शिविर में जिलेभर के 20 मरीजों का उपचार किया गया था, जिनमें अधिकतर मरीजों को बवासीर की बीमारी थी। वहीं सभी मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया और कुछ समय बाद दोबारा आकर जांच करवाने के लिए कहा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की प्रभारी डॉ. अनीता गौतम ने बताया कि शिविर बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें मरीज अस्पताल आकर उपचार करवा सकते हैं।