फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Not a single one in the regional hospital A person injured by a firecracker arrived

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक भी नहीं आया पटाखे से जख्मी व्यक्ति

Mon, 13 Nov 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 13 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन पटाखों से कम हुए आगजनी और झुलसने के मामले
विज्ञापन

दिवाली को लेकर हाई अलर्ट पर था क्षेत्रीय अस्पताल का स्टाफ
रातभर टीम रही मुस्तेद, लोगों की जागरूकता से कम हुए मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के अस्पतालों में इस बार पटाखे से एक भी व्यक्ति नहीं जख्मी नहीं पहुंचा है। बीते कई वर्षों के मुकाबले पहली बार ऐसा हुआ है। ग्रीन पटाखों के आने से पटाखे की चिंगारी से झुलसने के मामले कम हुए हैं। हालांकि पटाखे के धुएं के कारण सांस लेने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर परेशानी सांस के रोगियों को इुई। लेकिन धुएं से इन मरीजों ने काफी दूरी बनाई रखी और पूरी एहतियात बरती। इसके चलते श्वास बीमारी से ग्रसित कोई गंभीर मामला अस्पताल नहीं आया। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से जिलेभर में दीवाली का त्योहार मनाया गया।
गौर रहे कि रविवार को लोगों ने मां लक्ष्मी पूजन के बाद खूब पटाखे और स्काई शॉट समेत अन्य पटाखे चलाए हैं। ऐसे में पटाखे के बारूद से जख्मी होने का डर भी रहता है। इसे लेकर एक सप्ताह पहले ही क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन की ओर से आपातस्थिति के लिए टीम का गठन कर दिया था। इसी के साथ दवाओं की भी पूर्ति कर दी थी। रोस्टर के मुताबिक रविवार रातभर आपातस्थिति में टीम मुस्तैद रहीं। वहीं लोगों में जागरूकता आने से भी इस प्रकार के मामले कम हुए हैं क्योंकि लोगों ने ग्रीन पटाखों के अलावा अन्य कोई भी पटाखा नहीं चलाए।
विज्ञापन

इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल में दिवाली की रात पटाखे से कोई भी जख्मी होकर नहीं पहुंचा है। हालांकि चिकित्सकों की टीम आपातस्थिति में तैनात थी। यह एक अच्छी बात है कि लोगों ने एहतियात रखकर ही पटाखे चलाए हैं। जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसएल वर्मा,
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed