{"_id":"6b0c24c07487b0ab3a002c28","slug":"meritorious-students-and-athletes-honored-at-dharampur-school-solan-news-c-176-1-sln1009-185751-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर स्कूल में मेधावी बच्चे और खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर स्कूल में मेधावी बच्चे और खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित जतिन, जितेंद्र, वैभाली, मयंक और काम्या की हुई विशेष सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय सीबीएसई आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता और उपविजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अंडर-14 वर्ग में जतिन और जितेंद्र ने जूडो व कुराश, वैभाली ने कुश्ती, मयंक ने वुशु और काम्या ने कराटे की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। वहीं, अंडर-14 लड़कों की राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिमांशु कौशल और पुरुषोत्तम नायक विजेता रहे। फुटबॉल में आयुष चौहान और सौरव संधू ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्यस्तरीय विजेता हॉकी टीम में विद्यालय की कार्तिका, चेतना, दीपाली, नैना और आंचल भाटिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा अंडर-19 ताइक्वांडो और कुराश प्रतियोगिताओं में दीपांशी, पायल, अरेहना और गायत्री का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन
अंडर-14 लड़कियों की राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम की रुचि, खुशबू और कार्तिका को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।