{"_id":"58e78dbb4f1c1b4a3e5b9067","slug":"media-power-give-a-solution-solan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया ने निकाली हेकड़ी, सोलन शहर में सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया ने निकाली हेकड़ी, सोलन शहर में सफाई शुरू
सोलन, ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
शहर को गंदगी से सराबोर करने में कोई कसर न छोड़ने वाली नप ने सफाई अभियान छेड़ दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को गंदगी से सराबोर करने में कोई कसर न छोड़ने वाली नप ने सफाई अभियान छेड़ दिया है। लेकिन लोनिवि इस काम में आगे नहीं आया। शुक्रवार को जिला प्रशासन के आदेश मिलने के तुरंत बाद नप ने नालियों को साफ करने का काम शुरू कर दिया। डीसी चौक से लेकर सैनिक रेस्ट हाउस तक ड्रेनेज सिस्टम के ऊपर जालियां लगाने का काम तो शुरू नहीं हो सका लेकिन सैनिक रेस्ट हाउस से आगे नालियों की सफाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नप का तर्क है कि तय समय के भीतर शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर दिया जाएगा। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने अभियान छेड़ा था। लोगों और कारोबारियों की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। पड़ताल में बात सामने आई कि पुराने बस स्टैंड से लेकर डीसी ऑफिस और सपरुण तक नालियां लोनिवि के अंडर हैं। लिहाजा नप लोनिवि पर जिम्मा थोपती रही तो लोनिवि नप पर सफाई का जिम्मा थोपता रहा।
विज्ञापन
गर्मियों का सीजन शुरू हो गया लेकिन ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं हुआ। हालांकि इस संदर्भ में प्रशासन के भी निर्देश थे। बाद में प्रशासन ने अमर उजाला में छपी खबरों पर संज्ञान लेते हुए नप और लोनिवि को लिखित निर्देश जारी कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर एसडीएम सोलन को निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। शुक्रवार को आर्डर मिलते ही नप ने सुबह ही कर्मचारियों को लगाकर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लगा दिया था। लेकिन लोनिवि ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। लोनिवि भी सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कदम बढ़ाता है तो शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। लोनिवि अधिकारियों से फोन पर संपर्क साधा गया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
मॉडल ड्रेनेज बनाएंगे : नप
नप अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि ट्रायल के तौर पर गर्ल्स स्कूल से डीसी चौक तक नालियों को नए सिरे से बनाकर दुरुस्त करने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके लिए लोनिवि की मंजूरी ली जाएगी। यह कवायद सफल रही तो शहर के ड्रेनेज सिस्टम को उसी तर्ज पर ठीक किया जाएगा।