{"_id":"61a269be12668329b228cc7a","slug":"jadaari-fair-starts-after-traditional-worship-and-rituals-in-kandaghat-block-solan-news-sml391550383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद जदारी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद जदारी मेला शुरू
विज्ञापन
कंडाघाट में दो दिवसीय जदारी मेला के शुभारंभ पर कबड्डी प्रतियोगिता में हिसा लेते प्रतिभागी। संवा
- फोटो : SOLAN
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के जदारी में दो दिवसीय मेला पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। कोरोना नियमों के पालन के साथ मेले में कई प्रतियोगिताएं होंगी।
इस दौरान ठोडा खेल भी खेला जाएगा। यह जानकारी मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में पहले दिन बच्चों की खेलें और कबड्डी मैच हुए।
प्राचीन काल से बागुड़ी के नाम से विख्यात मेले के बारे में सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि विजेश्वर देवता के नाम से होने वाले इस मेले में पूजा-अर्चना सहित सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं। उन्होंने बताया कि मेले के अंतिम दिन प्रदेश का ऐतिहासिक ठोडा खेल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। कबड्डी की विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 15 हजार व ट्रॉफी दी जाएगी। महिला विजेता टीम को 4100 उपविजेता को 2100 रुपये दिए जाएंगे।
मेले के समापन पर अमर सिंह ठाकुर (केवीएम) बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। जयंत प्रथम, दक्षतीय दूसरे और सेमकर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में काजल प्रथम, मनीष दूसरे और रचना तीसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर जगदीश ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, बाल कृष्ण ठाकुर, राम स्वरूप ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, देवेंद्र मेहता, ओम प्रकाश, मोहन कुमार ठाकुर, प्रद्युमन ठाकुर और अनिल ठाकुर मौजूद रहे।