{"_id":"6aaa93ae9c7357b6730854c1","slug":"sairotsav-will-commence-with-the-worship-of-mother-kali-solan-news-c-176-1-ssml1040-179190-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सायरोत्सव मां काली की पूजा के साथ होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सायरोत्सव मां काली की पूजा के साथ होगा शुभारंभ
Thu, 17 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंतिम संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राज्य स्तरीय सायरोत्सव 17 से 19 सितंबर को स्थानीय अर्की के चौगान मैदान में आयोजित होगा। मेला अधिकारी व उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने बताया कि माता काली की पूजा-अर्चना के साथ राज्य स्तरीय सायरोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी शिरकत करेंगे। दोपहर बाद दंगल का शुभारंभ होगा, जिसमें दूर-दराज के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
पहली सांस्कृतिक संध्या के दौरान गौरव कौंडल, हेमंत शर्मा व काकू शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर स्थानीय विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि दूसरे दिन का शुभारंभ कुश्ती से होगा जिसमें बतौर मुख्यातिथि एसपी सोलन टी साई वर्मा दंगल का शुभारंभ करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल मौजूद रहेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, सौरभ अत्री व नीतिश राजपूत अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे । तीसरी व अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व विभिन्न प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे। तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार रियाज खान पंजाबी गायक होंगे। इसके अलावा कपिल शर्मा फोक सिंगर व हिमाचली जोड़ी सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।