{"_id":"672dfd0c01375f6b440c03be","slug":"increase-in-patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-in-hospitals-solan-news-c-176-1-ssml1040-131822-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अस्पतालों में बढ़े खांसी-जुकाम-बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अस्पतालों में बढ़े खांसी-जुकाम-बुखार के मरीज
Fri, 08 Nov 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिसिन ओपीडी में बढ़ गई मरीजों की संख्या
पीड़ितों में दर्द, एलर्जी की भी आ रही शिकायतें
सीएचसी और पीएचसी में भी है ऐसा ही हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली त्योहार के धुएं और सुबह शाम की ठंड के चलते अस्पतालों में मेडिसिन ओपीडी में बीते दिनों के मुकाबले इजाफा हुआ है। जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ही नहीं, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भी ओपीडी बढ़ गई है।
मरीजों में अधिकतर खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर दर्द और गला दर्द के मरीज आ रहे हैं। जबकि कुछ लोग एलर्जी के भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदूषण का प्रभाव मरीजों के गले पर पड़ा है। गला दर्द होने के बाद अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे पहले अस्पतालों में श्वास और दमा से ग्रसित लोग उपचार के लिए आ रहे थे। सांस के मरीजों की हालत को देखकर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। इस प्रकार के मरीज अभी भी आ रहे हैं।
दूसरी ओर जिला भर के अस्पतालों में रोजाना 50 से अधिक पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी 500 पहुंच गई है। इससे पहले अस्पताल में 300 की ओपीडी रहती थी। दिवाली के बाद से एकाएक ओपीडी बढ़ गई। इसमें से करीब 270 मरीज वायरल से पीड़ित हैं। रोजाना बढ़ते जा रहे मामलों को लेकर विभाग भी अलर्ट है। हालांकि स्वास्थ्य महकमे ने जिले के अस्पतालों में वायरल की दवाइयों की आपूर्ति कर दी है।
विज्ञापन
गौर रहे कि प्रदेश में दो दिन दिवाली पर्व पर लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। इसका इस कारण वातावरण में धुआं है जो सांस से शरीर में जा रहा है। इस बार राज्य का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 पहुंच गया, जो पिछले साल 92 था। इससे मनाली की आबोहवा भी खराब हो गई।
इनसेट
मास्क का करें प्रयोग
जिला स्वास्थ्य विभाग ने वायु प्रदूषण के कारण बढ़े वायरल के मामलों को लेकर फिर मास्क लगाने का आग्रह किया है। वायरल से ग्रसित मरीजों को तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने के लिए कहा है। इसी के साथ वायरल होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के दवाई का सेवन करने से भी मना किया है।
इनसेट
इन बातों का रखे ध्यान
-उबले हुआ पानी का करें सेवन।
-धुंआ, धूल में जाने से परहेज करें।
-घर में धूप, अगरबत्ती को कुछ दिन जलाने से परहेज करे।
इनसेट
अस्पताल में दिवाली के बाद ओपीडी में इजाफा हुआ है। मेडिसिन ओपीडी में काफी भीड़ है। लोगों से आग्रह है कि वायरल के लक्षण पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
-डॉ. संदीप जैन
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन