फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Haryana including ten grams of chitta Young man and girl arrested

Solan News: दस ग्राम चिट्टे समेत हरियाणा के युवक और युवती गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 03 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने परवाणू के समीप सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

दोनों आरोपी सोलन में चिट्टे को सप्लाई करने की फिराक में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने परवाणू के समीप स्कूटी सवार हरियाणा राज्य के एक युवक और युवती से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक पर पहले भी चिट्टे तस्करी का एक मामला चंडी मंदिर थाने में दर्ज है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि परवाणू के समीप एक स्कूटी पर सवार युवक और युवती जिला सोलन में चिट्टा सप्लाई करने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों युवक को परवाणू के समीप पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनसे 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उनकी पहचान मनदीप निवासी चंडी मंदिर जिला पंचकुला हरियाणा और सविता निवासी चंडी मंदिर जिला पंचकुला हरियाणा के रूप में की है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह दोनों चिट्टा जिला सोलन में युवाओं को सप्लाई करने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed