{"_id":"58c15e734f1c1b9465dc5770","slug":"grandfather-and-newhep-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में हुए कार हादसे में दादा और पोते की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में हुए कार हादसे में दादा और पोते की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
कुठाड़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित श्यामाघाट के पास भलोरी गांव में कार के खाई में गिरने से दादा और पोते की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित श्यामाघाट के पास भलोरी गांव में कार के खाई में गिरने से दादा और पोते की मौत हो गई। दादा डाक विभाग से सब पोस्ट मास्टर सेवानिवृत्त हुए थे। हादसा वीरवार दोपहर करीब एक बजे हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुठाड़ से मोहनलाल (61) निवासी जाडवा अपने ढाई साल के पोते अर्नव के साथ गांव वापस जा रहे थे। इसी बीच कुठाड़ से करीब डेढ़ किमी दूर भलोरी गांव के पास गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दादा और पोता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दादा ने दम तोड़ दिया। घायल पोते की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सोलन अस्पताल रेफर किया गया यहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। लेकिन पोते ने भी पीजीआई पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इस दर्दनाक हादसे का पता चलते ही जाडवा गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
परिजनों की दर्दनाक चीखों से पूरा गांव शोक में डूब गया। दादा और पोते की मौत और अर्नव की मां की दर्दनाक चीखें सुनकर हर किसी की आंख बह निकली। नरेंद्र कुमार का अर्नव इकलौती संतान थी। अचानक टूटे इस पहाड़ से जहां उनकी संतान सदा के लिए उनसे से छिन गई वहीं पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया। हादसे का पता चलने के बाद पीड़ित परिवार के घर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे तथा नम आंखों से ढांढस बधा रहे थे। वहीं कृष्णगढ़ के नायब तहसीलदार गोविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। एसपी अंजुम आरा ने इस हादसे की पुष्टि की है।