{"_id":"68769d281487d317510bc8fd","slug":"geo-tagging-of-304-works-done-in-solan-district-21-works-in-progress-solan-news-c-176-1-ssml1040-148387-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन जिले में 304 कार्याें की हुई जियो टैगिंग, 21 कार्य प्रगति पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन जिले में 304 कार्याें की हुई जियो टैगिंग, 21 कार्य प्रगति पर
विज्ञापन
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा खंड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए।
खंड विकास अधिकारियों के कार्याें की समीक्षा बैठक में डीसी ने दी जानकारी
बीडीओ को समय पर लंबित कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने खंड विकास अधिकारियों को विभिन्न लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वह खंड विकास अधिकारियों के कार्याें की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत सोलन जिला में अब तक 304 कार्याें की जियो टैगिंग हो चुकी हैं और 21 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने आगामी माह तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे का सही निष्पादन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को ठोस व तरल कचरे का सही निष्पादन व कचरा एकत्र करने के लिए रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए। कहा कि स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग के तहत सोलन जिला में 46 संस्थानों को प्रमाणित किया गया। इसमें धर्मपुर में दस, कंडाघाट में सात, कुनिहार में छह, सोलन में दस व नालागढ़ में 13 संस्थानों को प्रमाणित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 आवास स्वीकृत किए गए हैं। कहा कि सोलन जिला में हिम ईरा दुकानों व साप्ताहिक बाजार के माध्यम से 3,62,400 रुपये का कारोबार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। बैठक में मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना इत्यादि योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र प्रकाश राणा, बीडीओ सोलन रमेश शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, राजेश ठाकुर, नियोन धैर्य शर्मा, कुलदीप सिंह, कुनिहार तन्मय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।