फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers-horticulturists will get the facility of cold store in Jabli

Solan News: जाबली में किसान-बागवानों को मिलेगी कोल्ड स्टोर की सुविधा

Sat, 18 Mar 2023 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोलन। सब्जियों और फलों का हब माने जाने वाले सोलन में कोल्ड स्टोर की सुविधा नहीं है। इसकी पिछले काफी समय किसान-बागवान मांग भी उठा रहे थे। वहीं अब प्रदेश सरकार की ओर पेश किए बजट में सोलन के जाबली में कोल्ड स्टोर की सुविधा देने की घोषणा की है। वहीं अब देखना यह है कि कब तक यहां के किसान-बागवानों को इसकी सुविधा मिलती है। जिला सोलन के 70 प्रतिशत लोग खेतीबाड़ी करते हैं। यहां पर अब टमाटर के साथ सेब का उत्पादन भी किसानों ने शुरू कर दिया है। यहां का टमाटर, शिमला मिर्च, सेब देश की बड़ी मंडियों के साथ विदेश के लिए भी सप्लाई किया जाता है।वर्तमान में कोल्ड स्टोर नहीं होने से किसानों और बागवानों को फसल मंडियों में तुरंत बेचनी पड़ती है। जिले में हर वर्ष किसान-बागवानों की करीब 30 फीसदी फसल मंडियों में बेचने से पहले ही खराब हो जाती है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। कई बार बाजार में उनके उत्पादों के उचित दाम भी नहीं मिलते, इस बीच किसान यदि अपनी फसल को कुछ समय के लिए रोकना भी चाहें तो नहीं रोक सकते है। मजबूरन उन्हें अपने उत्पादन मंदी के बीच सस्ते दामों बेचने पड़ते हैं। किसान-बागवान कई बार जिले में एक कोल्ड स्टोर खोलन की मांग उठा चुके हैं। वहीं अब बजट में इसके लिए घोषणा की गई है। इससे किसान-बागवानों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed