फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to rain, waterlogging occurred on the four lane, causing traffic jams at many places.

Solan News: बारिश से फोरलेन पर जलभराव, कई स्थानों पर लगता रहा जाम

Wed, 28 Jan 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, waterlogging occurred on the four lane, causing traffic jams at many places.
बद्दी के रेड लाईट चौक पर यातायात को सुचारू करते हुए बद्दी पुलिस के  जवान- स्रोत- पुलिस विभाग।
बद्दी-नालागढ़ फोरलेन पर यातायात सुचारू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान किए तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। बद्दी-बरोटीवाल-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में मंगलवार को हुई लगातार बारिश के कारण बद्दी-नालागढ़ फोरलेन पर कई जगह पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। विशेष रूप से बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप, संडोली, मलपुर, हरायपुर, किशनपुरा, मानपुरा, खरुणी, खेड़ा, सनेड़, बागवानियां और पीर स्थान पर सड़क पर जलभराव हुआ, जिससे इन स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। बद्दी पुलिस ने आमजन को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संवेदनशील और व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। वर्षा के बीच पुलिस कर्मी लगातार ड्यूटी निभाते हुए ट्रैफिक नियंत्रण, जाम की स्थिति से निपटने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में लगे रहे। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने आम नागरिकों से अपील की है कि वर्षा के दौरान धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़े न करें और पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें। बद्दी पुलिस जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed