फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drains blocked near Shivalik Nagar on Baddi-Barotiwala road, road turned into pond

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के पास नालियां जाम, सड़क बनी तालाब

Tue, 24 Feb 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drains blocked near Shivalik Nagar on Baddi-Barotiwala road, road turned into pond
बद्दी – बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप सड़क बनी तलाब- संवाद
पानी जमा होने से सड़क पर पड़ गए गहरे गड्ढे, वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप सड़क तालाब बनी हुई है। इस क्षेत्र में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और नालियां भी जाम हो गई हैं। पानी के निकलने के लिए कोई रास्ता न होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न है, जिससे यहां वाहनों का चलना खतरे से खाली नहीं है। यह समस्या अब कई सालों से बनी हुई है, जो पहले केवल बरसात में होती थी, लेकिन अब गर्मियों में भी यह समस्या आम हो चुकी है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, पहले यह पानी हरियाणा की ओर जाता था, लेकिन अब वहां पर खेत और मकान बनने से पानी का मार्ग पूरी तरह से रुक गया है। पिछले साल एक कंपनी ने इस पानी को निकालने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसने भी इसे बंद कर दिया। अब यह पानी सड़क पर जमा रहता है और ट्रकों के टायरों के कारण सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
भटोली कलां पंचायत की प्रधान सोनू, कमल ज्ञानी और अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कई बार विभाग को सूचित किया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अब इस सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रह गया है, और यहां पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बीडीसी सदस्य राम रत्न चौधरी ने कहा कि बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन यहां के उद्योगपतियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये से की जा रही सड़क की मरम्मत : मनीष ठाकुर
इस मामले में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर से बरोटीवाला तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क को वर्ल्ड बैंक ने अपने अधीन लिया है और इस सड़क को 10 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत और चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां जलभराव की समस्या है, वहां पर सड़क को ऊंचा किया जाएगा और मार्ग के दोनों ओर नालियां बनाई जाएंगी, ताकि पानी का निकास सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed