{"_id":"6aad2824fb158b465b0da482","slug":"53-ward-members-were-briefed-on-how-to-run-the-panchayat-and-implement-development-schemes-solan-news-c-176-1-ssml1041-179355-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 53 वार्ड सदस्यों को बताया कैसे चलाएं पंचायत और विकास योजनाओं का क्रियांवयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 53 वार्ड सदस्यों को बताया कैसे चलाएं पंचायत और विकास योजनाओं का क्रियांवयन
Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई पट्टा में शिविर संपन्न, नौ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
डिजिटल माध्यमों, आपदा प्रबंधन और बागवानी की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में पंचायती राज संस्थाओं के वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में पट्टा महलोग क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों—बड़लग, जाड़ला, घड़सी, चंडी, दाड़वा, कृष्णगढ़, मंडेसर, जगजीतनगर और बुधार कनैता—के 53 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया।
खंड विकास अधिकारी पट्टा महलोग कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, दायित्वों और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी देना था, ताकि वे अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को गति दे सकें। इस दौरान बीडीओ ने सूचना का अधिकार, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, नागरिक चार्टर, वन अधिकार अधिनियम और सामाजिक अंकेक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
पंचायत सचिव राजेश कुमार ने सतत विकास लक्ष्यों के नौ प्रमुख विषयों के आधार पर बिना लागत और कम लागत वाली गतिविधियों की पहचान कर योजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। बद्दी के अग्निशमन अधिकारी ने आपात स्थिति से निपटने और ग्रामीण सुरक्षा प्रबंधों में पंचायतों की भूमिका रेखांकित की। उद्यान विकास अधिकारी पट्टा ने सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीण स्तर पर बागवानी को बढ़ावा देने की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
अंतिम सत्र में पंचायत सचिव राजकुमार शर्मा और मनीष वर्मा ने ई-ग्राम स्वराज, पंचायत विकास सूचकांक, ई-परिवार, मेरी पंचायत ऐप, निर्णय, टीएमपी पोर्टल, ऑडिट ऑनलाइन, समर्थ पंचायत पोर्टल और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प जैसे डिजिटल माध्यमों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।