{"_id":"659e9e8a98c0f67a8f00a158","slug":"development-work-stalled-in-darlaghat-area-mla-and-government-silent-solan-news-c-176-1-ssml1040-14290-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट क्षेत्र में विकास कार्य ठप, विधायक व सरकार चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट क्षेत्र में विकास कार्य ठप, विधायक व सरकार चुप
Wed, 10 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो अर्की मंडल के पदाधिकारियों ने उठाए सवाल
कहा जल्द समस्याएं दूर नहीं हुई तो बैठेंगे अनशन पर
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। भाजपा अर्की मंडल युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी से दाड़लाघाट की प्रमुख समस्याओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रवक्ता सुनील कुमार, महामंत्री राजेश पुरी, जुगल किशोर, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ठाकुर ने कहा कि दाड़लाघाट की जनता नवनिर्मित सीएचसी भवन के शुरू होने की राह देख रहा है। सरकार ने आश्वस्त किया था कि पहली जनवरी से इसे शुरू दिया जाएगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य ठप पड़े हैं, उन्हें शुरू करवाने में भी विधायक कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दाड़लाघाट में विकास खंड कार्यालय की मांग को पूरा किया गया था जिसे वर्तमान सरकार ने डिनोटिफाइड कर दिया। इस पर भी स्थानीय विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। दूसरी ओर दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट में भी कर्मचारियों व ट्रक ऑपरेटरों के साथ अन्याय हो रहा है, इस पर भी प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इन तमाम मुद्दों पर गंभीरता से कदम नहीं उठाया तो उन्हें जनहित में मजबूरन अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।